एक शाम राष्ट्र के नाम का सांस्कृतिक आयोजन 13 को, इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजा

Aug 11 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभति गीतों पर आधारित देशभति का सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त रविवार को शाम 6 बजे से इंदरगंज चौराहे पर आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल, मुख्य संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस देशभक्ति के सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति देनी होगी, इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दे सकते हैं। 
इस देशभति के सांस्कृतिक आयोजन के लिए सपूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया जागया है। आयोजन में अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें डॉ. राकेश अग्रवाल, डाक्टर मनीष रस्तोगी, शैलेश जैन, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, धीरज गोयल रहेंगे। 
सांस्कृतिक आयोजन में जो भी भाग लेना चाहते हैं वो अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस आयोजन में प्रतिभागी को सपूर्ण ड्रेसअप में मंच से प्रर्दशन करना होगा और अपने अपने देशभक्ति गीतों की पेनड्राइव साथ में लाना होगा। 
आयोजन की अधिक जानकारी के लिए संजय क_ल 9302093300, अशोक जैन 8889219871 एवं राजेश त्रिपाठी 9926455881 के मोबाइल पर सपर्क कर सकते हैं। आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क रखा गया है और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जायेंगे।