स्थानांतरित हुए डीएसपी/सीएसपी को एडीजीपी ग्वालियर जोन ने दी विदाई

Aug 10 2023

ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ग्वालियर जिले से स्थानान्तरित हुए 8 उप पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षकों को अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा,एंव पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएसपी यातायात ऋषिकेष मीणा, डीएसपी महिला अपराध हिना खान एंव जिले से स्थानांतरित हुये सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश सिंह तोमर, सीएसपी इन्दरगंज विजय भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर संदीप मालवीय, सीएसपी मुरार विनायक शुक्ला, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया, डीएसपी यातायात बैजनाथ प्रजापति के साथ ही सूबेदार रूमा नाज, अजय प्रताप उपस्थित रहे।
ग्वालियर जिले से स्थानान्तरित ह ुए डीएसपी/सीएसपी के विर्दाइ समारोह मे ं एडीजीपी ग्वालियर जोन एंव एसपी ग्वालियर ने स्थानान्तरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे पुलिस अधिकारी हैं और सभी ने हमेशा टीम भावना के साथ अच्छे से अचछा करने की लगातार कोशिश की हैं। अएएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा ने भी स्थानांतरित हुए डीएसपी/सीएसपी की कार्यकुशलता को सराहा।
विदाई समारोह में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक गणों ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया। विदाई समारोह के अंत में एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर एंव स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी।