स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हुई

Aug 10 2023

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एसएफ गाउंड कंपू में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई है। जहां प्रशासन तैयारियेां में जुटा हुआ है वहीं स्कूली बच्चे भी एसएफ ग्राउंड मैदान में रिहर्सल कर रहे हैं। स्वधीनता की वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को जिले का मुख्य कार्यक्रम एसएफ ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा।
यहां प्रदेश के मंत्री ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलमी देंगे। एसएफ ग्राउंड परिसर को साफ और स्व‘छ करने के निर्देश प्रशासन ने अपने अधीनस्त अधिकारियों को दे दिये हैं। वहीं परेड की सलामी की तैयारियां शुरू कर दी है। बीते रोज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम गरिमा पूर्ण और देशभक्ति पूर्ण है इसके निर्देश सभी अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
निगम प्रशासन का अमला एसएफ ग्राउंड मैदान में तैयारियों में जुटा हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा घर घर तिरंगे फहराये जाने के निर्देश मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अपने प्रमुख कार्यालयों पर नि:शुल्क तिरंगे वितरण करने की व्यवस्था की है।