अनियमितताओं के कई मुद्दों को लेकर जेयू पर एनएसयूआई ने हल्ला बोल

Aug 10 2023

ग्वालियर। गुरुवार को एनएसयूआई छात्र संगठन के कार्यकर्ता गोविंदपुरी चौराहा पर एकत्र होकर कुलपति बंगले से नारे लगाते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पहुंचे और पुलिस द्वारा लगाये बैरीकेट्स को फांदने का प्रयास कर रहे थे।
आपको बता दें कि नर्सिंग कांड, एमबीबीएस डिग्री कांड सहित अनियमितताओं के कई मुद्दों को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय पर एनएसयूआई ने हल्ला बोल किया। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
एनएसयूआई कार्यकर्ता जीवाजी विश्वविद्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस ने कई एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पकड़ा है पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करने के बाद समझाइश देकर छोड़ दिया।
मौके पर एएसपी ऋषिकेश मीणा, सीएसपी रवि भदोरिया, हिना खान और टीआई अमरसिंह सिकरबार, मनीष धाकड़ मौके पर मौजूद थे।