लायंस क्लब आस्था की रश्मि अग्रवाल अध्यक्ष बनी
Aug 10 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा होटल लैंडमार्क एनएक्स सिटी सेंटर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी पुराने मेंबरों के साथ ही रश्मि अग्रवाल अध्यक्ष के साथ सभी नए मेंबरों को भी शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष लायन रश्मि अग्रवाल द्वारा वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों के विजन के बारे में बताया गया। जिसमें लायंस क्लब आस्था द्वारा महिला पुलिस थाना पड़ाव पर वॉशरूम बनवाना, टीनसेट करवाना, पार्क डेवलपमेंट करने के साथ ही कई वर्षों से चला चल आ रहे सेवाभावी कार्यों के बारे में बताया गया जो आगे भी निरंतर चलते रहेंगे। बच्चों में मोबाइल की उपलब्धता के कारण जो घातक परिणाम देखने को मिल रहे हैं उनको देखते हुए एक्सपट्र्स द्वारा ट्रेनिंग के जरिए और बुक्स के द्वारा बच्चों को वर्ष भर सेशन दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजीएफ ओम प्रकाश गग्गर, शपथ विधि अधिकारी नितिन मांगलिक, इंडक्शन ऑफिसर सुधीर बाजपेई, रीजन चेयरपर्सन शिव शंकर अग्रवाल, जॉन चेयरपर्सेन ज्योति अग्रवाल, जी अन्य क्लब से आए सभी सीनियर लाइन लीडर अनेक क्लब से आए सभी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और साथ ही मेरी क्लब की सभी सखियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
इसके बाद लायंस क्लब आस्था द्वारा प्रसादम का कार्यक्रम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने आश्रय भवन पर आयोजित किया गया। जिसमें डेढ़ सौ से 200 लोगों को पेट भर भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश गग्गर, अजय सपरा, ज्योति अग्रवाल,संगीता तोमर के साथ क्लब की सभी सखियां उपस्थिति रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









