आशाराम बापू आश्रम ने शहर भर में चलाया ऋषि प्रसाद सेवा अभियान

Aug 10 2023

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा शहर भर में घर-घर ऋषि प्रसाद सेवा अभियान शुरू किया है। जिसका नेतृत्व जयपुर के कमल भाई व बनारस से पधारे बाबूलाल भाई करेंगे। घर-घर ऋषि प्रसाद का दिव्य आध्यात्मिक ज्ञान पत्रिका के माध्यम से पहुंचाने का महा संकल्प श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों के साथ साधक भक्तों द्वारा लिया गया है। ऋषि प्रसाद सेवा अभियान का शुभारंभ मुरार पिंटोपार्क से कर ऋषि प्रसाद के पांच सैकड़ा  परिवारों ने सदस्यता ग्रहण की। येअभियान क्रमश: भगत सिंह नगर, डीडी नगर, गोले का मंदिर होकर शहर भर के गली मोहल्लों में निरंतर जारी रहेगा। उत्साह पूर्वक सभी साधक भक्तगण प्राण प्रण के साथ सेवा में जुटे हुए है। सभी शहरवासियों से दिव्य ज्ञान से ओत प्रोत आध्यात्मिक ऋषि प्रसाद पत्रिका की सदस्यता ग्रहण करने की अपील श्री योग वेदांत सेवा समिति ग्वालियर ने की है। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।