प्रबुद्ध वर्ग ने मुख्यमंत्री के साथ भोपाल में पौधे रोपे

Aug 10 2023

ग्वालियर। श्यामला हिल्स स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधारोपण किया गया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग को साथ लेकर प्रतिदिन प्रकृति संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में  पीपल, कदम और महुआ के पौधे रोपे गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए संकल्प के तहत प्रदेश के विभिन्न जिले से  विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ जनों को आमंत्रित कर उनके साथ सामाजिक सहभागिता से शिक्षा, साहित्य कला संस्कृति समाज सेवा प्रकृति उत्थान में लगे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री सभी के साथ परिचय प्राप्त कर अलग अलग किस्म के पौधे मिलकर रोपते हैं। इनकी देखभाल का जिम्मा स्मार्ट सिटी कारपोरेशन लिमिटेड रखता है। जिसकी निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से रखी जाती है। 
पौधा रोपने वालों में मुख्य रूप से राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य वंदे मातरम समूह के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नाट्य निर्देशक चंद्र प्रताप सिंह, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति भिंड के सदस्य प्रहलाद भदौरिया, सामाजिक कार्यकर्ता व बाल कल्याण समिति ग्वालियर के सदस्य सुमंत कुमार शर्मा, समाजसेवी ऋषिकेश तोमर, समाजसेवी आशीष अग्रवाल, युवा पर्यावरणविद अजय तोमर आदि उपस्थित रहे।