श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्वालियर ने मनाया हरियाली सावना उत्सव
Aug 10 2023
ग्वालियर। श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान ग्वालियर की नारीशक्ति महिलाओ ने जीवाजीगंज कटी घाटी स्थित जैन श्वेताम्बर दादावाड़ी में सावन हरियाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 50 महिलाओं ने ग्रीन साडिय़ों में एक साथ मिलकर पूरे वातावरण की हरियाली सावन की संस्कृति की छटा बिखेरा दी।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यकम के मुख्य अतिथि इंजीनियर कमल अंजू जैन थे। वही संस्था के संस्थापक भरत जैन वेरग्गी व मंत्री वीरेंद्र जैन थे। कार्यक़म का शुभारंभ मंगल चरण नृत्य रूबी व अलका जैन व स्वागत नीतू जैन व सावन नृत्य रिकी जैन ने किया। सावन उत्सव कार्यक्रम की संयोजिका रिंकी जैन, शोभा जैन, विमला जैन, किरण जैन, आशा जैन रूबी जैन, श्रुति जैन, अनीता जैन, राखी जैन, सुनयना जैन, ममता जैन ने अतिथियो का तिलक लगाकर स्वागत किया। संचालन सांस्कृतिक मंत्री सुनैना जैन आभार मंत्री वीरेंद्र जैन ने किया। वही कार्यक्रम में जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन विषेश रूप से उपस्थित थें।
सावन के गानों पर जमकर महिलाओ ने किया डांस
संस्था महिलाओ ने सावन मेरा मन तरसा रें, पानी क्यूं बरसा रें.....तूने किसको याद किया रें...मेघा रे मेघा रें......बारसों रें मेघा मेघा रें बोस रें बोस बारिस का कोस है.....सावन के झूलों ने मुझ को बुलाया मै परदेशी वापस आय...झूला तो पड़ गये अनमुआ की डाली पे.... सावन के गानो पर महिलाओ ने डॉस कर इस उत्सव का मजा दो गुना कर दिया।
सावन हरियाली उत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन थीम पर जमकर एकदूसरे की मोबाईल से ली सेल्पी। वही महिलाओ ने हाउजी गेम खेल कर खेला साथ ही मनोंरजन गेम, पेपर गेम्स, सरप्राईज गेम आयोजित किए गाए।
हरियाली सावन उत्सव की क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती रेनू जैन को अर्वाड से साथ पंचवटी में मीना जैन, सरप्राइज गेम्स में पिकी जैन को पुरूस्कार देकर सम्मानिता किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









