तीजोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Aug 09 2023
ग्वालियर। महिला मंडल हरिश्चन्द्र वंशीय सभा ग्वालियर के तत्वावधान में तीजोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाराजा हरिश्चन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व स्तुति गान के साथ किया गया। तीजोत्सव के मुख्य आकर्षण फ़ैशन शो, विभिन्न गेम्स, तीज क्वीन कॉन्टेस्ट व हाउजी़ रहे।
इस मौके पर फ्रैंडशिप डे के अवसर पर सभी ने एक दूसरे को फ्रैंडशिप ब्रेसलेट भी बांधा एवं सावन के गीतों पर डांस किया।
इसी के साथ नयी महिला कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। जिसके अंतर्गत संरक्षिकाओं डॉ. शिवी रस्तोगी एवं श्रीमती अनीता रूसतगी ने श्रीमति अंजू रस्तोगी अध्यक्ष, डॉ. प्रीति रस्तोगी उपाध्यक्ष, श्रीमति मानसी रस्तोगी सचिव, श्रीमति शोभना रस्तोगी कोषाध्यक्ष, श्रीमति सुरभि रस्तोगी सह कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवम लज़ीज़ व्यंजनों का आनन्द उठाते हुए किया गया।
फ़ैशन शो में डॉ. शिवी रस्तोगी विजेता रहीं, तीज क्वीन कॉन्टेस्ट में श्रीमती रीता रोहतगी एवं श्रीमती अश्विनी रस्तोगी विजेता रहीं, तीज पर आधारित गेम में श्रीमती अनीता रस्तोगी प्रथम व श्रीमती शोभना रस्तोगी दिव्तीय रहीं, एक अन्य गेम में डॉ. प्रीति रस्तोगी प्रथम व श्रीमती मानसी रस्तोगी दिव्तीय रहीं, इस दौरान हाउजी़ भी खेली गई, जिसमें श्रीमती दिव्या रोहतगी, श्रीमती मीनाक्षी रुस्तगी, श्रीमती नेहा रुस्तगी, श्रीमती सुरभि रस्तोगी, श्रीमती मोनिका रस्तोगी एवं श्रीमती अंजली रस्तोगी ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में मंडल की संरक्षिका डॉ. शिवी रस्तोगी, अध्यक्षा श्रीमती अनीता रुस्तगी, उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी रस्तोगी, सचिव डॉ. प्रीति रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्मिता रस्तोगी एवं समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रीता रोहतगी, श्रीमती अलका रुस्तगी, श्रीमती सोनी रस्तोगी, श्रीमती उमा रस्तोगी, श्रीमती अंजुली रस्तोगी, श्रीमती अनीता रस्तोगी, श्रीमती राधा रस्तोगी, श्रीमती आकांक्षा रस्तोगी, श्रीमती अंजू रस्तोगी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









