शहीद हरि सिंह-दर्शन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
Aug 09 2023
ग्वालियर। छात्र आंदोलन में 9 अगस्त 1950 को पुलिस की गोली से शहीद हुये हरिसिंह-दर्शन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को एमएलबी कॉलेज में स्थित हरिसिंह-दर्शन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर छात्र नेता शिववीर सिंह भदौरिया सहित अन्य साथ उपस्थित थे।
आपको बतादें कि शहीद हरिसिंह-दर्शन सिंह के नाम पर स्कूल का नाम हरिदर्शन ङ्क्षसह रखा गया था। हरिसिंह-दर्शन ङ्क्षसह इसी स्कूल के छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन का नेतृत्व भी करते थे।
महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के छात्रों ने आंदोलन कर स्कूल के बच्चों की फीस माफ कराने सहित अन्य मांगों को लेकर 9 अगस्त को जब छात्रों का जूलुस निकालकर मोती महल के तरफ जा रहे थे। उसी समय पुलिस की गोली चलने से छात्र नेता हिरसिंह-दर्शन ङ्क्षसह शहीद हो गये। दोनों छात्र की नेताओं की शहादत के बाद आंदोलनन और उग्र हो गया। उसके बाद सरकार को झूकना पड़ा और छात्रों की मांग पूरी की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









