पर्यावरण बचाने के लिये पौधरोपण आवश्यक: संभागायुक्त दीपक सिंह

Aug 09 2023

ग्वालियर। पर्यावरण बचाने के लिये पौधरोपण आवश्यक है पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को लेकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह बात बुधवार को ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत सिटी फॉरेस्ट स्थित सिरौल पहाडिया परिसर में पौधरोपण करते हुये संभागायुक्त दीपक ङ्क्षसह ने कही। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, निगमायुक्त हर्ष सिंह, सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रीन इंडिया मिशन के संघ एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। 
आपाको बतादें कि पर्यावण बचाने के लिये ग्वालियर जिले में भी सपूर्ण प्रदेश के साथ 13 से 15 अगस्त तक अंकुर कार्यक्रम के तहत महा पौध-रोपण अभियान चलाया जायेगा। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभागों और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से यह महा अभियान चलाने के लिये कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जन की सुविधा को ध्यान में रखकर जिले के शहरों और गाँवों में पौधरोपण के लिये अंकुर उपवन के रूप में स्थान चिन्हित करें। साथ ही वृक्षारोपण के लिए आवश्यक सुविधायें सुनिश्चित की जाए।
अशासकीय, समुदाय आधारित और निजी संगठनों को अभियान से जोड़ते हुये उनके परिसर एवं अन्य उचित स्थलों पर पौध-रोपण कराने के लिए भी उन्होंने कहा है। कलेक्टर ने शासकीय कार्यालय परिसर, सार्वजनिक उपक्रम, औद्योगिक संस्थान, निगम-मंडल कार्यालयों के प्रांगण, स्कूल, कॉलेज, ऑगनवाड़ी, छात्रावास, पंचायत परिसर आदि में भी पौध-रोपण करने के निर्देश भी दिए है। पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति या संस्था द्वारा की जायेगी। 
वन, उद्यानिकी और कृषि विभाग की नर्सरी में उपलध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जायेगा। रोपित पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देख-भाल की जिमेदारी पौध-रोपण करने वाले व्यक्ति,संगठन या शासकीय संस्था की होगी। अभियान से जुडने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौध-रोपण का पंजीयन अंकुर कार्यक्रम के वायुदूत-अंकुर एप पर करना होगा। प्रत्येक रोपित पौधे की फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करनी होगी। एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रतिभागियों द्वारा पौध-रोपण के 30 दिन बाद वायुदूत अंकुर एप पर रोपित पौधे का द्वितीय फोटो अपलोड करने पर सहभागिता प्रणाम-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। पौधरोपण के 6 माह बाद पौधे का तृतीय फोटो अपलोड करना होगा।