मुख्यमंत्री ने भाजयुमो ग्वालियर के मंडल अध्यक्षों के साथ किया पौधारोपण

Aug 09 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी के नेतृत्व में ग्वालियर शहर के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, मोनू सिकरवार, प्रतीक शर्मा, मनोज राजपूत, सौरभ गुप्ता, रोहित शर्मा, प्रशांत सेंगर आदि  उपस्थित रहे।