व्यापारियों के लिए वर्कशॉप आयोजित करेगा एमपीसीसीआई
Aug 09 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एमपीसीसीआई) की नवीन टीम द्बारा व्यापार जगत की समस्याओं का संकलन करने के उद्देश्य से समूहवार बैठकों का आयोजन चेम्बर संवाद के रूप में प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में समूह क्रमांक-10 थोक सोना-चांदी व्यवसाय एवं समूह क्रमांक-11 खेरीज सोना-चांदी व्यवसाय की बैठक चेम्बर भवन में सायं 4 बजे से आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी टीम द्बारा नवाचार के रूप में व्यापार व उद्योग की समस्याओं का संकलन करने का कार्य प्रारंभ किया है। व्यापारिक समस्याओं के संकलन के उद्देश्य से समूहवार बैठकों के लिए चेम्बर संवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। वहीं उद्योगपतियों की समस्याओं के लिए पड़ाव चेम्बर किया जा रहा है। आपने कहा कि हर व्यापार की समस्याएं अलग-अलग होती हैं, इसलिए यह बैठकें की जा रही हैं। सर्राफा व्यवसाय से संबंधित जो समस्याएं व सुझाव आज की बैठक में प्राप्त होंगे, उस पर हम निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहा कि हमारी टीम किस प्रकार से व्यापार-उद्योग के लिए त्वरित गति से कार्य करे, इस पर मंथन कर यह बैठकें प्रारंभ की हैं। चेम्बर संवाद का मूल उद्देश्य आपकी समस्याओं का संकलन कर, उस पर कार्यवाही करना है। आपके द्बारा हॉलमार्क पर ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम करने की मांग की थी। वह विगत 11 जुलाई को किया जा चुका है। आपके सुझावों से हमें कार्य करने की दिशा से मिलती है।
अध्यक्ष महोदय ने बैठक में प्राप्त समस्याओं/सुझावों पर कहा कि प्राप्त समस्याओं के निदान के लिए चेम्बर सक्रिय रूप से कार्य करेगा। व्यापारियों को ऑनलाइन व्यापार करने के गुर सिखाने व सायबर अपराधों से बचने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा। आज की बैठक में प्राप्त सभी समस्याओं/सुझावों पर संबंधितों को पत्र प्रेषित कर, कार्यवाही की जायेगी।
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल द्बारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल सहित महेश कुमार जैन, संजय जैन, विमलचंद जैन, हेमंत कुमार जैन, नारायण बृजवासी, ऋषभ कोठारी, अंकित जैन, दिनेश अग्रवाल, नवीन मित्तल, भरत कुमार सुखीजा, उधवदास, गोविंद खण्डेलवाल, आशीष जौहरी, अनंत जैन, उमेशचंद्र गोयल, अशोक गुप्ता, रामकुमार, दिव्यांश अग्रवाल, महेश सुखीजा, पवन सोनी, मुकेश स्वर्णकार सहित काफी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









