प्रद्युमन सिंह के राज में, हाथ के पंखे आ गए जनता के हाथ में-कांग्रेस

Aug 08 2023

ग्वालियर। विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक तेज होती जा रही हैं। सियासी छींटाकशी लगातार बढती जा रही है ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा ग्वालियर में इस बार कांग्रेस के दावेदार नेताओं द्वारा लगातार उर्जा मंत्री को घेरने का काम किया जा रहा है। 
इस बीच प्रदेश पदाधिकारी कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी उरवाई गेट पर बीजना (हाथ का पंखा) लेकर बैठे हुए थे और अपनी हवा कर रहे थे। यहां कांग्रेस ने भाजपा व शिवराज सरकार के लिए एक नया नारा भी इजात किया है। शिवराज सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तेरे राज में, हाथों के पंखे आ गए जनता के हाथ में मतलब इस नारे के जरिए कांग्रेस भाजपा पर कटाक्ष करते हुए नजर आई। कांग्रेस ने इन पंखों के जरिए यह जताने की कोशिश की कि बिजली कंपनी के सितम के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग फिर से पुराने युग में प्रवेश कर रहे हैं। धरने पर हाथ में पंखा लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां उर्जा मंत्री पर जोरदार हमला भी किया। उनका आरोप है कि बिजली कटौती से पूरा क्षेत्र बेहाल है और शिवराज सरकार बिलों में आकलित खपत लगाकर लूट मचाये हुए है।
जिले में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और आकलित खपत के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं को भेज जा रहे। अनाप शनाप बिलों के विरोध में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा क्षेत्र के उरवाई गेट पर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया गया। 
हाथ में पंखा लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं द्वारा यहां प्रदेश में व्याप्त विद्युत समस्याओं के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के जिम्मेवार ठहराया है। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सरकार थी, तो ऊर्जा मंत्री किसी का भी विद्युत कनेक्शन कटने पर विद्युत खंबों पर चढकर नौटंकी किया करते थे और अब भाजपा सरकार में भी लोग सबसे अधिक परेशान हैं। अद्योषित कटौती के नाम पर जहां घंटो बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है तो वहीं हजारों रूपए लेकर नए विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उस पर स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों को ठगने की तैयारी की जा रही है एैसे में कांग्रेस पार्टी शांत नहीं बैठेगी और जनता की आवाज को लगातार उठाया जाएगा।
उरवाई गेट पर दिए गए धरने पर एमआईसी सदस्य सुनीता कुशवाह, अरूण कुशवाह, आशा चौहान, नवीन भदकारिया, जेएस जाफरी, राजेश खान, मुनेन्द्र भदौरिया, पार्षदगण पीपी शर्मा, राहुल राय, दीपक बाथम मनीष, मनोज राजपूत, विकास जैन, रामू कुशवाह, शकील मंसूरी, माठू यादव, धमेन्द्र वर्मा, रामनरेश शर्मा, अनिल शर्मा सहित क्षेत्र के लोग शामिल थे।