तलवार वाले हनुमान मार्ग पर कोचिंग से लौट रही छात्रा पर बदमाश ने मारा सरिया, पिता पर भी किया हमला
Aug 08 2023
ग्वालियर। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा को कोचिंग से लौटते समय ऑटो से उतारकर बदमाशों द्वारा जमकर मारपीट की गई और सरिया मारकर उसे घायल कर दिया गया इतना ही नहीं जब घायल छात्रा को उसके पिता इलाज के लिए बहोड़ापुर इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे तो शातिर बदमाश अपने साथियों के साथ वहां भी पहुंच गए और छात्रा के पिता के साथ भी मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया इस मामले में थाना पुरानी छावनी और बहोड़ापुर थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस पर आरोपियों द्वारा शिकायत वापस न लेने पर छात्रा पर एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी भी दी गई है जिससे पूरा परिवार अभी दहशत के माहौल में है।
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ऋतुराज होटल के पास रहने वाले विजेंद्र गौड़ कि 27 वर्षीय बेटी को बहोड़ापुर निवासी शिवा गौड़ और जय गौड़ द्वारा विगत कई दिनों से परेशान किया जा रहा है छात्रा के पिता ने बताया की पुरानी छावनी के तलवार वाले हनुमान मंदिर के पास कोचिंग से लौटते समय दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ ऋतुराज होटल के पास उनकी बेटी का ऑटो रोककर ऑटो से उतार कर मारपीट की गई और विरोध करने पर सिर पर सरिया भी मारा गया। जिसमें 27 वर्षीय छात्रा संजना गौड़ गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसकी शिकायत थाना पुरानी छावनी पुलिस को दी गई थी और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था। जिसके बाद छात्रा के पिता उसे बहोड़ापुर इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जब भर्ती कराने पहुंचे तो शिवा गौड़ एक बार फिर अपने साथियों के साथ हॉस्पिटल में ही आ गया और छात्रा के पिता पर राजीनामा के लिए दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट की गई।
इतना ही नहीं आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर शिकायत वापस नहीं ली गई तो उनकी बेटी पर एसिड अटैक भी कर सकते हैं जिस पर दोबारा हुए हमले की शिकायत फरियादी ने बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी है लेकिन अभी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं जिससे पूरा परिवार दहशत के माहौल में है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









