दक्षिण विधानसभा में पार्षद भी हो सकता है उम्मीदवार

Aug 08 2023

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं और ऐसे में उम्मीदवार पार्टी से आस लगाए बैठे हैं। सक्रिय पार्षद को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वार्ड 46 के पार्षद कपिल शर्मा कांग्रेस से पार्षद हैं और अपने क्षेत्र में विकास कार्य लगातार करा रहे हैं। साथ ही जन समस्याओं का निपटारा भी कराने का काम कर रहे हैं जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ रही है। दक्षिण विधानसभा में जब अनौपचारिक रूप से चर्चा की गई तब लोगों का कहना है कि विधायक ऐसा होना चाहिए जो हमारी समस्याओं का हल करा सके जो हमें आसानी से उपलब्ध हो, जिसे हम कभी भी काम की कहें वह त्वरित हमारे काम करें। पार्षद कपिल शर्मा युवा हैं क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार हमसे मिलते रहते हैं। यदि कांग्रेस को दक्षिण विधानसभा में जीत चाहिए तो कपिल शर्मा बेहतर उम्मीदवार का विकल्प हो सकते हैं। क्योंकि वर्तमान विधायक का क्षेत्र में संपर्क ना के बराबर है अभी चुनाव का समय आ गया है तो विधायक दिख रहें है। नही तो चार साल तक क्षेत्र में इनका अता पता नहीं चल पाया। ये चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और ऐसे में उम्मीदवार का चयन करने में कांग्रेस को ध्यान रखने की जरूरत है।