एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Aug 08 2023

ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ग्वालियर में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा सेबी गाइडलाइंस के अंतर्गत वित्तीय जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य एक्सपर्ट के रूप में कृष्णकांत चतुर्वेदी, फाउंडर एंड सीईओ ऑफ कॉमन स्कूल, जो कि लेमन आइडियाज के चीफ कैटालस्ट भी रह चुके हैं। इस वर्कशॉप में सभी फैकल्टी और स्टूडेंट्स मौजूद रहे। कार्यशाला में ट्रेनर ने सभी उपस्थित लोगों को वित्तीय बाजार के सभी बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। साथ ही सभी को शेयर बाजार और अन्य निवेश स्टार्टअप से भी अवगत कराया, और म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में निवेश कैसे शुरू करें इसके बारे में भी अपने विचार साझा किए, कार्यक्रम के दौरान  संस्था की डीन एकेडमिक डॉ. मंजरी पंडित एवं अन्य सीनियर फैकल्टी मेंबर भी उपस्थित रहे। यह कार्यशाला हैड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल विक्रम राजपूत एवं प्रोफेसर हेमलता आर्य के द्वारा अयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन इलेक्ट्रिकल की छात्रा कीर्ति द्वारा किया गया। यह पूरा कार्यक्रम संस्था के निदेशक डॉ आरके पंडित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।