अजाक्स प्रांताध्यक्ष का स्वागत किया

Aug 08 2023

ग्वालियर। अजाक्स कार्यालय पहुंचकर चौ. मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स मध्य प्रदेश का मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि आपके नेतृत्व में अजाक्स कर्मचारी एवं सामाजिक हितों में अच्छा कार्य करेगा। 
बधाई देने वालों में रणवीर सिंह सिकरवार, महेंद्र कुमार जैन, हरी मोहन शर्मा, संजय रावत, प्रदीप शर्मा, मनोज बाथम, दिलीप बाथम, धर्मवीर शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे।