राहुल गांधी की सांसदी बहाली पर बांटी मिठाइयां

Aug 07 2023

ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की खुशी में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मिष्ठान का वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाली लोकतंत्र की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार को राहुल गांधी का डर सता रहा है। इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई के बहाने ढूंढती रहती है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि राहुल गांधी की पद यात्रा से कांग्रेस में ऊर्जा को जो संचार हुआ है, आने वाले मध्यप्रदेश के चुनाव में यह नजर आएगा। इस अवसर पर कार्यालय में मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यालय में हर आने वाले को मिठाई खिलाई गई।