ऑनलाइन गेम में दोस्ती ने ली जान पंजाब के युवक ने जाल में फंसाया फिर तुड़वा दी शादी
Aug 07 2023
ग्वालियर। ऑनलाइन गेम कितना खतरनाक और जानलेवा हो सकता है यह ग्वालियर में सोमवार को साबित हो गया है। एक एमए की छात्रा की ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते पंजाब के रवि से दोस्ती हो गई। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान दोस्त बना रवि पंजाब से ग्वालियर छात्रा से मिलने आया।
इस दौरान खींचे गए फोटो-वीडियो ने छात्रा की जिंदगी छीन ली। ऑनलाइन दोस्त ने पहले तो छात्रा की सगाई तुड़वा दी फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने भी नहीं सुनी तो गत रात छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गोल पहाडिय़ा बिजलीघर के पास की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के जनकगंज थाना स्थित गोल पहाडिय़ा बिजलीघर के पास निवासी 23 वर्षीय कामिनी जाटव एमए की पढ़ाई कर रही थी। उसे ऑनलाइन गेम खेलने का बहुत शौक था। कुछ महीने पहले छात्रा की ऑनलाइन गेम खेलने- खेलते पंजाब में रहने वाले रवि नाम के लडक़े से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह तो उसे पता नहीं चला पर युवक उसने मिलने के लिए पंजाब से ग्वालियर आ गया। छात्रा से मिलने आए युवक से छात्रा ने अपने परिवार वालों को बताए बिना मुलाकात की। इस दौरान फोटो सेशन भी हुआ। चार महीने पहले जब छात्रा की सगाई हुई तो उसने रवि से नाता तोड़ दिया। यह बात छात्रा को प्रेमी को अखर गई। उसने बदला लेने के लिए मन में ठान ली।
लगातार ब्लैकमेलिंग और सगाई टूटने से आहत छात्रा की जब पुलिस ने भी नहीं सुनी तो उसने गत रात अपने रूम में फांसी लगा ली। छात्रा के फांसी लगाने का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब छात्रा का भाई उसके रूम में पहुंचा। कामिनी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है।
वीडियो वायरल कर छात्रा की सगाई तुड़वा दी
ऑनलाइन गेम खेलते हुए दोस्त बने युवक को जब कामिनी की सगाई होने का पता लगा तो उसने विरोध किया। उसने कहा कि वह खुद सगाई तोड़ दे नहीं तो वह तुड़वा देगा। इसेक बाद उसने दोनों के साथ में खींचे गए फोटो-वीडियो सोशल मीडिया डालने की धमकी दी और इस पर भी जब बात नहीं बनी से आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए इससे युवती की सगाई टूट गई।
पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी, लगवाती रही चक्कर
इस मामले में यदि पुलिस ने गंभीरता दिखाती होती तो शायद छात्रा की जान बच जाती। छात्रा लगातार इस बात की शिकायत जनकगंज पुलिन से कर रही थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। ऑनलाइन दोस्त बने युवक ने उससे दोस्ती कर उसके साथ आपत्तिजनक फोटा खींच लिए।पर पुलिस ने युवती की बात पर ध्यान ही नहीं दिया। युवती चार महीने से इसकी शिकायत पुलिस से कर रही थी और पुलिस हर बार उसे टरकाती ही रही लेकिन युवक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया।
घटना के बाद सबसे पहले बहन के कमरे में राजीव ही पहुंचा था। उसने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। जब से सगाई टूटी थी कामिनी उदास रहने लगी थी। परिजन उसका ध्यान रखते थे कि वह कुछ कर न ले। जरा सा ध्यान हटा तो बहन ने यह कदम उठा लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









