समाजसेवी रामनरेश शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Aug 07 2023

ग्वालियर। चेस्ट एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल शर्मा के पिताजी एवं विप्र महासभा के संरक्षक रामनरेश शर्मा के निधन पर सोमवार को शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मोहन नगर, थाटीपुर स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान समाजसेवी मधु भार्गव ने कहा कि बाबूजी बहुत ही मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से सर्व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं अन्य लोगों ने भी उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये। इस अवसर पर धीरेन्द्र चौबे, मुकेश मौर्य, कपिल भार्गव, देवेंद्र श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, एड. आदित्य भार्गव, गौरव तिवारी, विजय चौहान, शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।