पूर्व मंत्री के पीएसओ के सूने घर से 2 लाख कैश सहित लाखों का सोने चांदी के ले गए
Aug 06 2023
ग्वालियर। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के पीएसओ देवेन्द्र सिंह भदौरिया व भिंड के सिटी कोतवाली में पदस्थ थानेदार अतुल सिंह के ग्वालियर स्थित आवास में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश सूने मकान से 2 लाख रुपए कैश सहित लाखों रुपए का सोना, चांदी चोरी कर ले गए हैं। वारदात गत रात आदित्यपुरम के सेक्टर-आई की है। चोरी का पता उस समय लगा जब परिवार घर वापस लौटा। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था, चोर नगदी सहित सात-आठ लाख का माल ले गए हैं।
देवेन्द्र सिंह काम के लिए डेढ लाख रुपए दो दिन पहले ही निकाल कर लाए थे जो घर में रखे थे। पूर्व मंत्री के पीएसओ देवेन्द्र भदौरिया की पत्नी किशोरी भदौरिया की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
आदित्यविहार के पास आदित्यपुरम सेक्टर-एक स्थित मकान नंबर 6 में रहने वाली 48 वर्षीय किशोरी भदौरिया ने थाने में शिकायत कर बताया है कि उनके पति देवेन्द्र सिंह भदौरिया पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। अभी वह पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के पीएसओ हैं। उनके बेटे अतुल सिंह भदौरिया बतौर सब इंस्पेक्टर पदस्थ हैं। अभी वह भिंड में सिटी कोतवाली में थानेदार हैं। गत रोज किशोरी भदौरिया अपने गांव किसी काम से चली गई थीं। उनके पति देवेन्द्र सिंह घर पर ताला डालकर गुना किसी काम से चले गए थे। मकान सूना था और इसका फायदा उठाते हुए चोर गिरोह ने उनके घर में छत के रास्ते से घुसे, उन्होंने घर में घुसकर सभी ताले तोडक़र वारदात को अंजाम दिया है।
सुबह 11 बजे जब पड़ोसियों ने उनके घर के ताले टूटे देखे तो उन्होंने किशोरी देवी को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे तो पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अंदर अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और अपने अन्य परिजन को दी। घटना का पता चलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जा पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
भिंड सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया के उनके मां-पिता बाहर गए थे चोरों ने ग्वालियर स्थित आवास में वारदात की है। चोर उनके घर से बच्चे की छोटी सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, चार अंगुठियां, कमरे में लगे कवर्ड में रखा सामान जिसमें एक सोने की चेन, एक जोडी कान के टॉप्स, 4 सोने की अंगुठियां मर्दाना, 6 चांदी के ग्लास, 6 चांदी की कटोरी, 6 चांदी के चम्मच, एक चांदी की थाली, एक चांदी का जग, एक चांदी की छोटी मूर्ति सहित अन्य सामान ले गए हैं।
महाराजपुरा सर्कल सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









