रातभर तेज बारिश, रामदास घाटी पर पहाड़ का कुछ हिस्सा गिरा
Aug 06 2023
ग्वालियर। ग्वालियर और उसके आसपास के शहरों में पिछले चार दिन से मानसून मेहरबान है। शनिवार रात 12 बजे से तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया है। वहीं रामदास घाटी पर पहाड़ का कुछ हिस्सा गिर गया है।
रविवार सुबह रिमझिम हुई। अब दिन में तेज धूप निकल आई है और उमस सताया। शनिवार-रविवार वीकेंड पर बारिश से मौसम सुहाना होने पर शहरवासी पिकनिक के मूड में नजर आए। बीते चार दिन में 147 एमएम (मिलीमीटर) बारिश हुई है जो लगभग 6 इंच के बराबर है। रात भर हुई बारिश ने धरती को भी तृप्त कर दिया है। लगातार बारिश से ग्वालियर के आसपास के पिकनिक स्थल भदावना, नलकेश्वर मंदिर, तिघरा पर शनिवार, रविवार को लोगों की भीड़ उमड पड़ी। तिघरा के बीच में पडऩे वाले देवखो पर भी पिकनिक करने वाले पहुंच रहे हैं।
शनिवार रात 11.30 बजे से ही हल्की फुहारें होना शुरू हो गई थीं जो रात 12 बजे तक तेज बारिश में बदल गई। करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई है, इस कारण रात में शहर की सडक़ों पर पानी भर गया था। बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। सुबह सात बजे तक रिमझिम होती रही। इसके बाद रविवार दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकली है। जिससे लोगों को उमस का भी अहसास कराया।
स्थानीय मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ग्वालियर और आसपास के शहरों में बारिश हो रही है। ग्वालियर के आसमान में छाया सिस्टम अब आगे की ओर खिसक रहा है। इसके पीछे ही एक और सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसलिए 12 अगस्त से फिर अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत बनीं हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रामदास घाटी पर पहाड़ का कुछ हिस्सा दरका
गत रात रामदास घाटी पर पहाड़ का कुछ हिस्सा रात भर हुई बारिश के दौरान दरक गया। जहां ये पत्थर और मिट्टी उपर से गिरी उसके नीचे निगम के डस्टबिन थे जो टूट गए। पास ही एक कुर्सी थी जहां लोग बैठते हैं। अगर दिन में ये पत्थर और मिट्टी गिरती तो कोई हादसा हो सकता था। रात भर हुई बारिश के कारण सुबह तक शहर में कई स्थानों पर पानी भरा हुआ था। चौपाटी के सामने पुल पर, एजी ऑफिस के नीचे तथा विनयनगर, दीनदयालनगर सहित कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









