साइबर सिक्योरिटी पर एक ट्रेनिंग का आयोजन हुआ

Aug 06 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा जेसीआई इंडिया के मूल सिद्धांत पर आधारित हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्सव को बहुत ही उत्साह के साथ ओस मना रहा हैं। इसी के साथ हमारे अध्याय ने अनन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कॉलेज झांसी रोड, मैं साइबर सिक्योरिटी पर एक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जोन ट्रेनर के रूप में अभिशेख त्रिपाठी  उपस्थित रहे। 
 अभिशेख त्रिपाठी ने साइबर सिक्योरिटी के ऊपर बहुत ही शानदार व ज्ञानवर्धक ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता सपना वर्मा द्वारा की गई। प्रोग्राम में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ अनिल शर्मा, कॉर्डिनेटर कुशुम जैन, अध्याय की तरफ से प्रिया बाबरा, विवेक त्रिपाठी, कांता शर्मा, हेमलता अग्रवाल, दीपक शर्मा आदि उपस्थिति रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, तथा प्रोग्राम के अंत में सचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।