गौशाला लाल टिपारा में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया
Aug 06 2023
ग्वालियर। आदर्श गौशाला लाल टिपारा के ध्यान केंद्र में स्वर्गीय मुल्क राज पाहवा की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। उसमें पतंजलि योग समिति के शिवकुमार पाहवा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, ऋषिकेश वशिष्ट, सत्येंद्र श्रीवास्तव ने क्रम से योग का अभ्यास करवाया। डॉक्टर जैन ने एक्यूप्रेशर की विधाओं के बारे में बारीकियां समझाई, उसके पश्चात ईश्वर की सच्ची प्रार्थना उपासना दैनिक अग्निहोत्र यज्ञ किया गया, और ग्वालियर वासियों की समृद्धि एवं स्वस्थ रहने हेतु कामना एवं प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर लाल टिपारा गौशाला के ऋषि ऋषभ देव आनंद, मनु महाराज एवं सभी संत, नगर पालिका निगम के कर्मचारी, अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वामी ऋषभ देव आनंद ने सभी साधकों को संकल्प दिलवाया कि हम लोग सभी अपने परिवार में जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि को गौशाला में आकर मनाएं, यह ग्वालियर वासियों के लिए एक तीर्थ स्थल की तरह विकसित किया जा रहा है। अंत में अपने पिताश्री की पुण्यतिथि के अवसर पर शिवकुमार पाहवा ने गो पूजन एवं गौ भोग लगाकर सभी संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की बहने भी उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









