यूथ कांग्रेस ने निकाली भाजपा मध्यप्रदेश छोड़ो यात्रा
Aug 05 2023
ग्वालियर। युवक कांग्रेस द्वारा ग्वालियर में शनिवार से भाजपा मध्यप्रदेश छोड़ो संदेश यात्रा शुरू की गई। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी मितेन्द्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर के किलागेट इलाके से सेवानगर तक यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे। और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान यूथ कांग्रेस नेता मितेन्द्र दर्शन सिंह ने ग्वालियर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी पुरजोर विरोध किया।
आपको बता दें कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदेलन की तर्ज पर यूथ कांग्रेस द्वारा भाजपा मध्यप्रदेश छोड़ो पद यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा में ग्वालियर किलागेट से शुरू हुआ। जिसके बाद यात्रा ग्वालियर विधानसभा के विभिन्न मार्गों से होते हुए सेवानगर पहुंची।
यात्रा के संयोजक मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा कि जिस तरह ग्वालियर को बिजली कंपनी अपनी प्रयोगशाला बनाना चाहती है, उसे कतई मंजूर नहीं किया जाएगा। ग्वालियर में बिजली कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना बनाई जा रही है। जबकि पहले से ही शहर भर में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। एैसे में प्रीपेट स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना होगा, जिसके खिलाफ यूथ कांग्रेस निरंतर आंदोलन चलाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









