नगर निगम प्रशासन के खिलाफ एमआईसी सदस्य धरने पर

Aug 05 2023

ग्वालयर। पार्षद व एमआईसी सदस्य सुनीता अरुण कुशवाह द्वारा वार्ड क्रमांक 33 की समस्याओं जैसे सीवर की समस्या, पानी की समस्याओं, बिजली की समस्याओं को लेकर आयुक्त कार्यालय पर शनिवार को धरना दिया। पार्षद का कहना है कि लगातार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाना समस्याओं को गंभीरता से ना लेना जानकारियां ना उपलध कराना लगातार पत्राचार के बावजूद भी निगम के अधिकारियों की लगातार अनदेखी किए जाने से वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्ड की समस्याओं का समाधान किये जाने एवं अधिकारियों पर कार्रवाई किये जाने हेतु आयुक्त कार्यालय पर पार्षद अपने साथियों व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ धरने पर बैठ गई हैं।