जीवन को सरल बानने का एक प्रयास: अंजली गुप्ता बत्रा
Aug 05 2023
ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के द्वारा सेंट्रल जेल में रह रही महिलाओं के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उन्हें डेकोरेशन के आइटम बनाना सिखाया जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को एक बेहतर जीवन देने का है, गलती हमेशा इंसान से ही होती है लेकिन नफरत गुनाह से करना चाहिए गुनहगार से नहीं। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन का यह प्रयास है कि कि जेल में रह रही महिलाएँ हाथ का हुनर सीखकर आगे चलकर अपने जीवन यापन को आसानी सकें।
ये महिलाएँ जो प्रोडक्ट बनाएंगी उन्हें जल्द ही एक एक्जीबिशन के माध्यम से ही है लोगो के बीच में लाया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रेनर नीलम शाह द्वारा उन्हें ज्वैलरी बॉक्स फोटो फ्रेम का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन चैयरपर्सन जेसी अंजली गुप्ता बत्रा ने की उन्होंने कहा कि हमारा यह छोटा सा प्रयासहै इन सभी महिलाओं के जीवन को बेहतर रहा दिखाने के लिए। आगे चलकर महिलाओं को ज्वैलरी मैकिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल जेल के जेलर एसके शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा अंजलि गुप्ता बत्रा द्वारा इन महिला क़ैदी बहनों के लिए अच्छी पहल की गई है। और वो आगे भी ऐसे प्रयास करती रहे इनसे इन महिलाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में अंजू गुप्ता, नीलम, कृष्णा आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









