छतरपुर से ग्वालियर लाते समय रास्ते में कैदी की मौत

Aug 05 2023

ग्वालियर। छतरपुर जिला अस्पताल से ग्वालियर मेडिकल के लिए रेफर एक कैदी की रास्ते में मौत हो गई। उसकी हालत बिगडऩे पर एंबुलेंस उसे दतिया अस्पताल ले गई। उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले की बिजावर उपजेल में बंद पंचू उर्फ पंचम सिंह पिता रघुवीर सिंह 36 बिजावर जेल में धारा 392 लूट, डकैती के मामले में बंद था। जिसे 2 दिन पूर्व जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर शनिवार को उसे ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया। जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिसे एंबुलेंस दतिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि कैदी की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है जो कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।