जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य: राठौड़
Aug 04 2023
ग्वालियर। जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है। इससे न सिर्फ भूखों की आत्मा तृप्त होती है, बल्कि परमात्मा भी आशीर्वाद देते हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने गौरवशाली सामाजिक संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति सिद्धि सूरी ने दी। स्वागत भाषण संस्था की अध्यक्ष शिल्पा डोगरा ने दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राठौड़ ने कहा कि सेवा और समर्पण ही भारतीय संस्कृति का मूल है। जिसमें अर्पण, तर्पण और समर्पण की बात की जाती है। उन्होंने आव्हान किया कि ऐसी संस्था में उन लोगों को भी शामिल होना चाहिए जो व्यर्थ के दिखावे नहीं, बल्कि सच्ची मानव सेवा करने में विश्वास रखते हैं।
इसके अलावा विधायक प्रवीण पाठक, एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया, आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि ठाकुर, माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पांडे आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान संकल्प कोई भूखा न सोए में सहयोग करने वाले पिंकी कुशवाह, कृष्णा करन, नैना, हिमांशु, अंश मिश्रा, अमित मंडेलिया सहित अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा अग्रवाल ने एवं आभार वासुदेव मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, प्रशांत पाठक, प्रमिला मारवाह, डॉ. वंदना भूपेंद्र शर्मा, अंजली बत्रा, नूतन श्रीवास्तव, अरूण शर्मा, रीता डोंगरा, इंजी. विजय शर्मा, यशपाल कपूर, रानी गौड़, लक्ष्मी करन, सुनील करन, गीता सूर्यवंशी, ललित कांत गिरि, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रमोद कुशवाह, रेणु कुशवाह, आशीष सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









