दैनिक निरंजन के प्रधान संपादक यदुराज शर्मा का भोपाल में निधन हुआ

Aug 04 2023

ग्वालियर। दैनिक निरंजन के प्रधान संपादक यदुराज शर्मा का शुक्रवार सुबह भोपाल में दु:खद और असामयिक निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। शर्मा का विगत 25 जुलाई को एक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
यदुराज शर्मा की चिता को आग उनके इकलौते लडक़े आयुश शर्माा ने दी। यदुराज शर्मा की पत्नि का पूर्व में ही निधन हो चुका है।
ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष देव श्रीमाली और जनसम्पर्क सहायक संचालक जनसम्पर्क मधु सोलापुरकर, पीआरओ हितेंद्र भदौरिया, एनके गुलाटी,  गोपाल श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव  सहित अनेक लोगों ने स्व. शर्मा के असामयिक दु:खद निधन पर शोक जताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति देने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
दैनिक दंबंग दुनिया समाचार परिवार भगवान से विनती करता है कि परम पिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान देवे।