एलुमिनाई श्रीमती स्मृति गुप्ता और राजीव बंसल ने सिंधिया कन्या विद्यालय का भ्रमण किया
Aug 04 2023
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में एलुमिनाई श्रीमती स्मृति गुप्ता और राजीव बंसल सेक्रेटरी सिविल एविएशन विद्यालय भ्रमण तथा छात्राओं के सेशन के लिए आए। श्रीमती स्मिता गुप्ता 1981 के बैच की छात्रा थीं। जिनको अपने अंतिम वर्ष में शिक्षाविदों के लिए माधवराव सिंधिया पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने मिरांडा हाउस से बीएससी और एएमयू से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। उनके साथ उनके पति शेखर गुप्ता भी उपस्थित थे। वह टेक्नो ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं।
सिंधिया कन्या विद्यालय की विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा समस्त अतिथयों का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। तत्पश्चात कार्यक्रम के तहत अतिथयों ने सर्वप्रथम विद्यालय भ्रमण करते हुए सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाए गए रोबोट साशा की टीम से मिले जिसमें आर्या पार्थाडीकर तथा इन्नोरा दासगुप्ता ने साशा की खूबियाँ बताते हुए उसका डेमो दिया। अतिथि द्वारा चारबाग़ स्टाइल कोर्टयार्ड, कंप्यूटर लैब तथा काउंसलिंग रूम का भी भ्रमण किया गया। आईटी हेड श्रीमती मेधा गुप्ता द्वारा एलईडी बोर्ड का डेमो दिया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय की फिजिक्स और बायो लैब्स, रिकॉर्डिंग कक्ष, पश्चिमी संगीत कक्ष, और डांस रूम दिखाए गए। सिंधिया कन्या विद्यालय का संकल्प प्रोजेक्ट जिसमें सैनिटरी नैपकिन का निर्माण किया जाता है छात्राओं द्वारा सम्पूर्ण कार्य का प्रसेन्टेशन दिया गया। तत्पश्चात अन्तरंगिनी द आईपीएससी व्यूज़ल आर्ट फैस्ट में बनाई गई कलाकृतियों, मूर्तियों शिल्प, पेंटिंग्स आदि की प्रदर्शनी दिखाई गई। अंत में भ्रमण के दौरान डाइनिंग हॉल, एरीना, विद्यालय सभागार, जिम, ऑर्गनिक फार्मिंग, स्विमिंग पूल, हॉस्टल एरिया आदि का भ्रमण कराया गया।
सिंधिया कन्या विद्यालय की एलुमिनाई श्रीमती स्मृति गुप्ता ने अपने उधबोधन में कहा जब मैं पढ़ती थी तबसे लेकर आज तक बहुत परिवर्तन मुझे दिखाई दे रहे हैं। तकनिकी रूप से सिंधिया कन्या विद्यालय बहुत आगे बढ़ चुका है अब छात्राओं को आगे बढऩे के लिए बहुत अधिक अवसर प्रदान किये जा रहे हैं जो हमारे समय में सीमित थे। आज भी मुझे यहाँ का खाना रहना, मस्ती सब याद आती है। मेरा मन आज भी इस माहौल में रहने का करता हैं। मैं उन पलों को जि़न्दगी भर नहीं भुला सकती। मैं आप सभी छात्राओं से कहना चाहूँगी की इन पलों को जी भरके जीयों तथा अवसरों को प्राप्त कर उचायों को छूलो।
राजीव बंसल जी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा आकाश सीमा नहीं है उसके परे भी बहुत कुछ है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते जाओ रुको मत मैंने भी इस मुक्काम तक पहुँचने बहुत प्रयास करा है। उनके अनुसार आने वाला समय अमृत काल है। यह साल बहुत शुभ होगा। युवा पीढ़ी को इस देश के भविष्य के लिए कुछ योगदान करना पड़ेगा। तत्पश्चात वाइस हेड गर्ल पाखी गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा, बरसर सेल्विन माईकेल, उप प्राचार्या श्रीमती गरिमा सांधु, इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती शिवांगी सहाय, इवेंट इंचार्ज उर्वशी पांडेय, मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, श्रीमती मेधा इनामदार, गीता जादोन, गीता कोहली, भुजिंग राव, गीतांजलि राजपूत तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









