बेटी है तो कल है संस्था ने 51 बहनों को नारी शक्ति सम्मान से किया समानित
Aug 04 2023
ग्वालियर। बेटी है तो कल है समाजिक संस्था की वार्ड 18 की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा के दीनदयाल नगर स्थित सम वन स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन संस्था संयोजक ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा आयोजित कर बहनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि कमल माखीजानी, नितेश शर्मा, विवेक शर्मा, गायत्री सिंह व छुन्ना थापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ड़ॉ सीबी शर्मा व आभार प्रवीण पवार ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था के मुबारक हो बेटी हुई है अभियान में आंगनबाड़ी की बहनों की अहम भूमिका है। वह हमें जानकारी देती है तभी हम जाकर उस परिवार में कन्यापूजन करते है। वही विवेक शर्मा व छुन्ना थापक ने सभी बहनों को सम्मानित होने की बधाई दी। वही नितेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं आज कोई भी क्षेत्र हो वहां महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित है। वही कमल माखीजानी ने कहा कि आगनवाड़ी बहनों ने सदैव समाजिक क्षेत्र में कार्य किया है वह घर घर जाकर जागरूक करने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में गायत्री सिंह, माला सिन्हा, दुर्गेश शर्मा, शकुंतला पांडेय, प्रियंका रजक, ज्योती अहिरवार, रजनी उपाध्याय, रत्ना, शीतला, ममता भदौरिया, अंजू मोर्य सहित बहने उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









