गोल पहाडिय़ा पर जनसंवाद के बाद समरसता यात्रा पनिहार रवाना
Aug 03 2023
ग्वालियर। समरसता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा गुरूवार सुबह बहोड़ापुर से शुरु हुई। यहां से रामाजी का पुरा, गेंडेवाली सडक़ होते हुए गोल पहाडिय़ा पहुंची। यहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बांस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के मार्ग पर चल कर देश व प्रदेश की सरकार लोक कल्याण का कार्य कर रही है।
पिरोनिया ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में संत शिरोमणि रविदास का सौ करोड़ की लागत से बन रहा मंदिर प्रदेश का एक नया तीर्थ होगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर समरसता का वातावरण निर्मित करेगा। बहोड़ापुर से यात्रा के शुरु होने पर मार्ग में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा बहोड़ापुर से गेंडेवाली सडक़, काजल टॉकीज, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज, संजयनगर व जागृति नगर होते हुए गोल पहाडिय़ा पहुंची। यहां पर जनसंवाद कार्यक्रम के बाद यह यात्रा पनिहार होते हुए दोपहर में घाटीगांव पहुंची।
समरसता यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास के मंदिर के निर्माण के लिये गाँव-गाँव व शहर-शहर से पवित्र जल और मिट्टी कलशों में एकत्रित की जा रही है। इस अवसर गोल पहाडिया पर जनसंवाद के दौरान मप्र शासन के पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, रथयात्रा प्रभारी घनश्याम पिरोनिया एवं हरिद्वार की साध्वी सुश्री रंजना दीदी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने संबोधित किया। स्वागत भाषण पूर्व सभापति राकेश माहौर ने किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, मनीष राजौरिया,धर्मेंद्र आर्य, अरविंद वैदोरिया, कनवर मंगलानी, मदन छिरौलिया, महेंद्र श्रीवास्तव, विनय शर्मा, रामदास मिश्रा, केशव मंसूरिया, धर्मेंद्र कुशवाह, रमेश सेन, दीपक जोशी, केशव राजपूत, अशोक साहू, गिरजा गर्ग, राजकुमार प्रजापति, बालचंद विश्वकर्मा, ज्योति इमली राकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









