13वीं बटालियन में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण
Aug 03 2023
ग्वालियर। 13 वीं बटालियन में पुलिस के लिए बनाए गए बहुमंजिला भवनों में गुरूवार को दमकल कर्मचारियों ने पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों को आग लगने की स्थिति में कैसे बचाव करें, इसके उपाय बताए। इस दौरान भवन में फायर सुरक्षा संबंधी निरीक्षण में फायर अलार्म तो चालू मिला लेकिन जो अन्य कमियां मिलीं उन्हें ठीक करने के लिए कहा गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस जवानों को बेहतर आवास सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 13 वीं बटालियन में बनाए गए बहुमंजिला भवनों का प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने 13 दिसंबर 2021 को लोकार्पण किया था। यहां अधिकारी और पुलिस कर्मियों के लिए अलग-अलग बहुमंजिला भवन बनाए गए हैं।
गुरूवार को नगर निगम के फायर ब्रिगेड के फायर मेन योगेन्द बोराते और फायर मैन सुनील कुशवाह पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बताया कि आग लगने पर क्या-क्या करना चाहिए। सबसे पहले फायर ब्रिगेड को कॉल करें, फायर अलार्म बजाएं, लिफ्ट का उपयोग न करें, मुंह पर गीला कपड़ा ढंके, कपड़े में आग लगे तो लेट जाएं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्विच या अप्लायंसेस ऑन न करें। धुंआ घर के अंदर न आए इसके लिए घर की सभी सुराखों को बंद कर दें। वहीं उन्होंने फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार कर बताया कि किस तरह से आग लगने पर आग बुझाई जाती है।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया कि इन बहुमंजिला इमारतों में रोप लेडर नहीं थे। रस्सी की इस नशेनी का उपयोग आग लगने पर किया जाता है। वहीं इस भवन में कुछ अन्य उपकरण भी बंद मिले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









