भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाई,मौत
Aug 03 2023
ग्वालियर। भाजपा नेता के पुत्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। इसके बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह परिजन उसे कमरे में चाय के लिए उठाने पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना तत्काल परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा और जांच पड़ताल करने के बाद मृतक की शव का पीएम कराने के बाद परिजनों अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। और इससे पहले भी वह दो बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुका था। पुलिस ने बताया है कि मृतक के परिवार से पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतक युवक को शराब पीने की लत थी, फिलहाल युवक के शराब पीने के अलावा उसके सुसाइड करने का कोई भी कारण सामने नहीं आया है। मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इंदरगंज थाना क्षेत्र इलाके के कमल सिंह के बाग निवासी भाजपा नेता जंग बहाुदर उर्फ कक्का के 40 वर्षीय प्रीतम सिंह तोमर उर्फ मोनू पुत्र वीरेंद्र सिंह तोमर ने गत देर रात अपने कमरे में फांसी के फंदा लाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया है कि बुधवार रात की प्रीतम बाजार से शराब पीकर घर आया था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह फांसी पर लटका हुआ था। प्रीतम का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन की चीख निकल गई। परिजन ने उसे फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने चेकपक करने के बाद मरा हुआ घोषित कर दिया है। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस का दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर घटना स्थल की जांच पड़ताल की है।
इंदरगंज थाना सर्किल के सीएसपी विजय भदौरिया पका कहना है कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। युवक ने किन कारणों के चलते ऐसा कदम उठाया पुलिस जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









