राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर संस्थाओं ने पुष्पांजलि देकर किया याद

Aug 03 2023

ग्वालियर। राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती गुरुवार को श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गुब्बारा फाटक पहुंचकर मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं संरचना समिति के सदस्यों ने शहर को हराभरा रखने का संकल्प लिया। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमके अंतिम दिन गुप्त की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य संयोजिका डॉ. शिखा कट्ठल, आयोजन समिति के संरक्षक सुरेश गुप्ता, पार्षद अंकित कटठल, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, धर्मेन्द्र सारस्वत,अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, शिवम् गुप्ता, मुकेश कसाव सहित अन्य संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे। 
उधर श्री गहोई वैश्य समाज ग्रेटर द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर मैथिली शरण गुप्त चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ई - लाइब्रेरी का शुभारंभ
श्री गहोई वैश्य समाज रजि बृहतर ने राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त की 137 वीं जयंती पर राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त पुस्तकालय एवं शोध संस्थान बाड़े पर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रवीण पाठक थे। अतिथि कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री राजकुमार गुप्ता प्रिंस, दिलीप तपा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुनील शर्मा ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने की तथा अनिल सांखला ने फर्नीचर की घोषणा की। कार्यक्रम में घनश्याम सेठ, अशोक पहारिया, जानकी प्रसाद सुहाना, जगदीश महामना का सम्मान किया गया।