कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ग्वालियर ने 51वृक्षो का रोपण किया
Aug 03 2023
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सयोजक शशिकांत दीक्षित एडवोकेट राम मोहन त्रिपाठी, अमित दुबे की सयुंक्त जानकारी के अनुसार कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा जिला हॉस्पिटल ग्वालियर पर 51वृक्षो का रोपण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय के कुलपति डा अरविन्द शुक्ला एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सिविल सर्जन डा आरके शर्मा उपस्तिथ थे। मुख्य अथितियों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वृक्ष सेवक के रूप में अरविन्द तिवारी एवं अजीत दीक्षित का और वृक्ष मित्र के रूप में रवि त्रिपाठी एवं इंजीनियर अखिल बाजपेई का शाल, श्रीफल, एवं प्रसस्ती चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि कुलपति डा. अरविन्द शुक्ला ने पर्यावरण पर विचार रखते हुये जल, जंगल, जमीन के महत्व को समझाया। सिविल सर्जन डा. आरके शर्मा ने वृक्षो का मानव जीवन पर पडऩे बाले महत्व पर जानकारियां दी। डीआरडीओ के डायरेक्टर देवेंद्र दुबे ने पर्यावरण के वैज्ञानिक महत्व को समझाते हुये बताया कि वृक्ष आप को एक वर्ष में लगभग एक करोड़ रूपये कि ऑक्सीजन देते हुये हमें कई प्रकार के विटामिंस एवं खनिज तत्व फलो के रूप में प्रदान करता हैं। डॉ अलोक पुरोहित ने बताया की जिला हॉस्पिटल में मरीजों के साथ साथ लगने बाले वृक्ष एवं बगीचे का भी ध्यान कर्मचारियो द्वारा रखा जाता है।
कार्यक्रम में उमेश दीक्षित, अमित दुबे, राममोहन त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, अजीत दीक्षित, श्रीमती रेखा दीक्षित श्रीमती सुधा दीक्षित, श्रीमती सविता शुक्ला, श्रीमती अंजू दीक्षित, डा एमके शुक्ला, डा. सत्येंद्र त्रिवेदी, सुधीर बाजपेई, रवि त्रिपाठी, केके चतुर्वेदी, डा सत्येंद्र त्रिवेदी, अरविन्द त्रिवेदी, अरविन्द तिवारी, अखिल बाजपेई, राजकुमार मिश्रा, राजीव दीक्षित, मयंक दीक्षित, आशीष मिश्रा, एलके शुक्ला, संदीप तिवारी, आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









