आवारा नवीन का हुआ सम्मान

Aug 03 2023

ग्वालियर। साहित्यकार कल्याण ट्रस्ट ग्वालियर ने लखनऊ से पधारे कवि आवारा नवीन का गंगा दास महाराज की बड़ी शाला में सम्मान किया। आयोजन की अध्यक्षता बुंदेली और हिंदी के वरिष्ठ कवि राम स्वरूप बाबूजी ने करी। महंत  रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में हुए इस आयोजन में नगर के वरिष्ठ कवि राम अवध विश्वकर्मा ने अपनी गज़़ल इस तरह बयां करी, खूब थाली बजा के देख लिया। टोटका आजमा के देख लिया।
अतिथियों का परिचय वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल ने दिया एवं स्वागत भाषण किया। ट्रस्ट की ओर से आवारा नवीन का शॉल,श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आवारा नवीन ने लखनऊ के साहित्यकारों की ओर  रामसेवक दास जी महाराज का शॉल और फूल माला पहनाकर सम्मान किया। 
नगर की गजल कार सुनीति बेस के संचालन में हुए इस आयोजन में अनेक कवियों ने कविता पाठ किया। 
इस अवसर पर आवारा नवीन, माला श्रीवास्तव आरती श्रीवास्तव , रामसिया बौद्ध और संतोष श्रीवास्तव यानी कि संतोष महाराज ने भी काव्य पाठ किया। आभार प्रकट माता प्रसाद शुक्ल ने किया।