मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Aug 03 2023

ग्वालियर। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार ने राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर के कुलपति अरविंद शुक्ला द्वारा जातीय आधार पर द्वेष पूर्ण मनमाने तरीके से कर्मचारियों को परेशान करने की नियत से नियम विरुद्ध जिले से बाहर मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारियों का ट्रांसफर करने, कृषि मंत्री के आदेश की अवहेलना कर हठ धर्मिता की जांच कर आदेश का पालन कराने साथ ही इनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगा कर हटाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्यवाही की मांग की ताकि चुनावी वर्ष  कर्मचारियों में किसी भी प्रकार का आपसी माहौल खराब ना हो। राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर अक्रोषित कर्मचारियों ने भारी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को अपनी पीड़ा से अवगत कराया। 
ज्ञापन सौंपने वालों में मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, महेंद्र जैन, महादेव सिंह, शिवदत्त भार्गव, सुनील पटेरिया समेत अन्य विभागीय कर्मचारी गण शामिल रहे।