अग्रवाल नवयुवक परिषद की बैठक में गतिविधियों की दी जानकारी

Aug 03 2023

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक परिषद ग्वालियर द्वारा बुलाई गई बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रामरतन गर्ग ने की। बैठक में कई सामाजिक और सबकी सहमति से प्रस्ताव पारित किए गए। शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बंसल ने संस्था-संगठन के उद्देश, नियम, कर्तव्य और अधिकारों पर प्रकाश डाला एवं संस्था की स्थापना से अभी तक की सारी गतिविधियों की जानकारी दी। 
संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार बंसल ने बताया कि संस्था के हिसाब किताब की कोई भी सदस्य जानकारी कभी भी जान सकता है। समाज का कोई भी व्यक्ति 51 रुपए देकर आजीवन सदस्य बन सकता है। संस्था का कोई भी सदस्य या पदाधिकारी संस्था द्वारा चलाई जा रही सामाजिक अग्रवाल जनसुनवाई में भाग ले सकता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मेडिकल फार्मा हाउस काउंसलिंग समिति के नवीन बनाए गए सदस्य रामरतन गर्ग का सम्मान भी किया गया। 
इसी क्रम में सीनियर सिटीजन होने के नाते समाज के गिरधारी लाल गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल एवं संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बंसल को भी बुजुर्ग सम्मान हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरी दास अग्रवाल, रविंद्र कुमार गर्ग, नरेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अनूप सिंघल, दिलीप कुमार बंसल, रामकिशोर मंगल, पवन गर्ग, सतीश गर्ग, अनूप मंगल, राजकिशोर अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, मनोज सिंहल आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर कई नये सदस्यों ने संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की।