पुलिस का काम व्यापार एवं व्यापारियों की सुरक्षा का ख्याल रखना एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना:चंदेल
Aug 03 2023
ग्वालियर। व्यापारी वर्ग हमेशा देने का कार्य करता है चाहे समाज की भलाई की बात हो या शहर की। कैट संस्था सराहनीय कार्य कर रही है, बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य कैट करे। यह बात कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए कही।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि मोबाइल फोन थाने से बाहर कही भी ले जाते है, लेकिन टेलीफोन हमेशा थाने में ही रहेगा। जिससे व्यापारी व आम नागरिक आवश्यकता पडऩे पर इन नंबरों पर आसानी से अपने नजदीकी थाने पर संपर्क कर सकेंगे।
ग्वालियर द्वारा शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कैट द्वारा ग्वालियर जिले के सभी 38 थानों में वायरलेस टेलीफोन दिए गए। कैट जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कैट कोर टीम सदस्य प्रमोद पहाडिय़ा के साथ हुई अपहरण की घटना पर त्वरित कार्यवाही करके पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। महामंत्री मनोज चौरसिया ने कहा कि कैट की थाना स्तरीय समिति शीघ्र ही कार्य शुरू करेगी। कैट के मप्र, छ. प्रभारी मुकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, बिरला हॉस्पिटल के डायरेक्टर गोविंद देवड़ा मंचासीन थे।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी राजेश दंडौतिया, गजेंद्र वर्धमान, डॉ ऋषिकेश मीणा, सीएसपी रत्नेश तोमर, विनायक शुक्ला, संदीप मालवीय, विजय सिंह भदौरिया, टीआई विनय शर्मा, शैलेंद्र भार्गव, संजीव नयन शर्मा, निरीक्षक कंट्रोल रूम प्रभाकर पाराशर।
थाना वाइस जारी किए गए टेलीफोन नंबर
मुरार 7587613001, गोले का मंदिर 7587613002, थाटीपुर 7587613004, महाराजपुरा 7587613005, हजीरा 7587613006, पुरानी छावनी 7587613007, यूनिवर्सिटी 7587613008, सिरोल 7587613009, झांसी रोड 7587613010, ग्वालियर 7587613011, बोहड़ापुर 7587613013, तिघरा 7587613014, इंदरगंज 7587613015, कंपू 7587613016, पड़ाव 7587613017, कोतवाली 7587613018, माधोगंज 7587613019, जनकगंज 7587613020, गिरवाई 7587613021, बेहट 7587613022, बिजौली 7587613023, उटीला 7587613024, हस्तिनापुर 7587613025, डबरा सिटी 7587613026, डबरा देहात 7587613027, पिछोर 7587613028, बिलाउा 7587613029, गिजौरा 7587613032, आंतरी 7587613033, भितरवार 7587613034, बेलगड़ा 7587613035, करहिया 7587613036, चीनोर 7587613037, घंटीगांव 7587613038, मोहना 7587613039, पनिहार 7587613041, आरोन 7587613042, भंवरपुरा 7587613043, क्राइम ब्रांच 7587613049 आदि।
कार्यक्रम में कैट के राहुल अग्रवाल, गोपाल जायसवाल, अमित अरोरा, एड. जेसी गोयल, मयूर गर्ग, नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, हरिओम चौरसिया, प्रतीक अग्रवाल, अजय चोपड़ा, गिरीश शर्मा, शिवकुमार भाटिया, आलोक आहूजा, सुनील जैन, नितिन गोयल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कैट संयुक्त अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने एवं आभार महामंत्री मनोज चौरसिया ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









