हवन व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का समापन
Aug 02 2023
ग्वालियर। रोशनी घर स्थित वस्त्र नगर पंचवटी कॉलोनी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बुधवार को भंडारे के साथ हुआ। विगत 7 दिनों से क्षेत्र में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भक्तीमय माहौल बना रहा। सुबह से शाम तक लोग यज्ञ स्थल पर जमे रहे। गत रोजयज्ञ स्थल पर सामूहिक रूप से हवन किया गया। हवन में महिला मंडल के सदस्यों के अलावा सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। हवन और भंडारे के उपरांत सैकड़ों लोग ने भागवताचार्य पं.घनश्याम शास्त्री महराज से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी अपनी समस्याओं का उपाय जाना।
आगे शास्त्री महाराज ने कहा कि यज्ञ के प्रारंभ में समस्त देवी देवता का आह्वान किया जाता जाता है। हवन के द्वारा उन्हें अपना धाम भेजा जाता है। हवन का धुआं जहां तक जाता है, प्रेत बाधा दूर होता है। मन को शांति मिलती है कथा वाचक ने कहा कि किसी भी यज्ञ के होने से मानव में आई विकृतियां अपने आप दूर हो जाती हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है। हवन करने से देवता प्रसन्न होकर मानव का कल्याण करते हैं।
इस अवसर पर नवीना मिड्डा, मृदुला रविंद्र नायक, मधु तलुजा, पूजा अरोरा, नीलम जैन, गोरी अग्रवाल, अनीता कन्हैया, अमिता गर्ग, माया गांगिल, अनुपमा गोयल, टिंकल अग्रवाल, रेखा गुप्ता, ऋतु गुप्ता, सरिता सिंह एवं समस्त महिला मंडल पंचवटी ने भागवत भगवान की आरती की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









