थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन का नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न
Aug 02 2023
ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन का नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह 2 अगस्त को कैंसर हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में रखा गया। नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही शहर में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ चिकित्सकों, वरिष्ठ पत्रकारों, एवं समाज सेवियों, सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा बीआर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डा केशव पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि डा गुंजन श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विजय गुप्ता रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ संपादक श्याम श्रीवास्तव ने की।
थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन संस्था विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। इस कार्यक्रम और संस्था के बारे में अधिक जानकारी देते हुए संस्थापक अनिल कांत ने बताया कि उनकी संस्था सन् 2012 से समाज सेवा मानव सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था का मुख्य कार्य स्लम वस्तियों में जाकर वहां पर निवास कर रहे बच्चों को पढ़ाना महिलाओं एवं पुरुषों को साफ सफाई रखने के बारे में जागरूक करना, खाद्य सामग्री वितरण, शैक्षणिक सामग्री वितरण जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जाते है। संस्था का पंजीकरण सन् 2015 में हुआ। संस्था में प्रतिवर्ष कार्यकारिणी बदली जाती है।
इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार को कैंसर हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहा नवीन कार्यकारिणी के 50 से अधिक सदस्यों ने पूरी सक्रियता और मेहनत के साथ समाज सेवा करने का प्रण लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ ही शहर के कुछ वरिष्ठ चिकित्सकों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाज सेवियों के साथ साथ संस्था के प्रमुख सहयोगियों का भी सम्मान मंचासीन अतिथियों द्वारा शील्ड देकर किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल द्वारा किया गया। संस्थापक अनिल कान्त ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।
इसी के साथ उन्होंने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि उनकी संस्था के सदस्य सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हुए अंचल आस पास के क्षेत्रों में जाकर कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारी के वारे में लोगों को सचेत करेंगे और उसके वचाव के उपाय भी बताएंगे और जहां भी डा बी आर श्रीवास्तव जी, डा गुंजन श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में इस मिशन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर 200 से अधिक प्रतिभायों को सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









