पत्रकार को गोली मारने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार, फरारी में करी शादी
Aug 02 2023
ग्वालियर। पत्रकार को किडनैप कर गोली मारने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड नीरज जाट को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने साफ शब्दों में कहा है कि वह पत्रकार शिवम की हत्या के इरादे से ही आए थे। उसे पांच लाख रुपए में सुपारी मिली थी। पत्रकार का अपहरण कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपी विवेक जाट व अमन जाट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सुपारी नितिन नाम के आरोपी ने दी थी इस पर पत्रकार की पत्नी ने मामला दर्ज कराया है। उसी की खुन्नस निकालने के लिए उसने यह साजिश रची थी।
आपको बतादें कि आरोपियों ने 30 जून को पत्रकार को मिलने बुलाया था। जब उसने मना कर दिया तो आरोपी घर के पास पहुंच गए। यहां पत्रकार पर कट्टा अड़ाकर अपने साथ डबरा ले गए। आरोपियों ने रात भर उससे मारपीट की। दूसरे दिन सुबह बिजौली स्थित शिकारपुरा गांव पहुंचे। यहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाने का प्रयास किया।
1 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे एक आरोपी ने किसी को वीडियों कॉल किया और फिर उसे गोली मार दी। आरोपी ज्यादा नशे में थे, इसलिए निशाना चूक गया। गोली पत्रकार की कनपटी को चीरते हुए सिर में पीछे की तरफ फंस गई थी। इसी समय, एक बदमाश ने फिर फायर किया, लेकिन गोली जांघ में लगी। शूटर तीसरा फायर करने के लिए कट्टा लोड कर रहे थे, तभी पत्रकार उन्हें धक्का देकर करीब एक किलोमीटर तक भागा। इधर, फायर की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग आ गए। जिसके बाद आरोपी भाग गए। पत्रकार ने एक युवक की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो शूटर को 6 जुलाई को ही पकड़ लिया गया था। शूटर्स की लोकेशन का क्लू नाबालिग लडक़ी की गुमशुदगी की जांच में मिला था। मुरार के त्यागी नगर से एक नाबालिग का बहला-फुसलाकर अपहरण हो गया था। उसकी सूचना आई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। नाबालिग छात्रा के पास मां का मोबाइल था। जिसको ट्रैस करते हुए पुलिस डबरा पहुंची और दो शूटर विवेक उर्फ जुल्मी व अमित उर्फ अमन जाट को गिरफ्तार किया था। इन्होंने खुलासा किया था कि पांच लाख की सुपारी पत्रकार की हत्या की मिली थी। सुपारी नीरज जाटव ने उठाई थी। यह सुपारी मास्टर माइंड को नितिन जैन ने दी थी। इसकी पत्रकार से रंजिश है। उसकी पत्नी ने इस पर यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करा रखा है।
पुलिस ने ग्वालियर से ही पत्रकार पर हमले के मास्टर माइंड नीरज जाट को पकड़ा है। जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो पता लगा कि उसने तो कुछ दिन पहले शादी कर ली थी। शादी करने के बाद वह बड़े आराम से थाटीपुर के दर्पण कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









