समरसता यात्रा का नगर प्रवेश, हुआ स्वागत

Aug 02 2023

ग्वालियर। संत शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर के निर्माण के लिये गांव-गांव से पवित्र जल और मिट्टी एकत्रित करने के लिये निकली समरसता यात्रा बुधवार को मालवा कॉलेज से शहर में प्रविष्ट हुई। 
बाँस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया एवं हरिद्वार की साध्वी रंजना दीदी के नेतृत्व में आई समरसता यात्रा की नगर में अगवानी की गई। यात्रा की मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने अगवानी की एवं वे संत रविदास जी की चरण पादुकाएं लेकर यात्रा में चले। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों ने संत रविदास महाराज की चरण पादुकाएं सिर पर रखकर उनके प्रति श्रद्धा व सम्मान प्रकट किया।
संत रविदास समरसता यात्रा का गत दिवस केरूआ व गोहिंदा सहित सम्पूर्ण भितरवार मार्ग की बस्तियों में ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। भितरवार के मंडी प्रांगण में समरसता यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम हुआ।
जिसमें महामण्डलेश्वर अनुरूद्ध वन धूमेश्वर महाराज व संत रामदास त्यागी शामिल हुए। इस अवसर पर भितरवार विकासाखंड के विभिन्न ग्रामों से आए कलश भी समरसता यात्रा को सौंपे गए। संत श्री रविदास महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
संत रविदास समरसता यात्रा 2 अगस्त को समरसता यात्रा कंपनी बाग रोड, सदर बाजार से बारादरी चौराहा व शहीद गेट होते हुए दोपहर एक बजे संत रविदास मंदिर पहुंची यहां जन संवाद का कार्यक्रम हुआ।
इसके बाद साठ फुटा रोड से नदीपार टाल तिराहे से मरघट रोड, संत गाडगे द्वार से शिवहरे की समाधि के बगल से, पीएनटी कॉलोनी चौराहा, गोदाम बस्ती, पंचशीलनगर सुरूचि होटल, गोले का मंदिर, नारायण विहार चौराहा, बिरलानगर पुल, चंदनपुरा, रेशममिल, कांचमिल, लक्ष्मणपुरा, पडाव, फूलबाग, मरीमाता महलगांव, नूरगंज सेवानगर व किलागेट होते हुए सायंकाल 7 बजे घासमंडी चौराहा पहुंची और यहां पर जन संवाद होगा। कोटेश्वर मंदिर से बहोड़ापुर क्षेत्र में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।