सौभाग्यशालियो के घर में बेटी का जन्म होता है:ब्रजनन्दन
Aug 02 2023
ग्वालियर। जीवायएमसी ग्राउंड में पावन पुरषोत्तम मास में चल रही श्रीशिव महापुराण के विराम दिवस पर वृन्दावन धाम से पधारे ब्रजनन्दन महाराज ने कहा कि पुरषोत्तम मास में कथा सुनने से हमे कथा श्रवण का अनन्त गुना फल प्राप्त होता है।
कथा के माध्यम से महाराज ने बताया कि सौभाग्यशालीयो के घर में बेटी का जन्म होता है, बेटी दो कुलों को रोशन करती है बेटी घर का भार नहीं है। बेटी तो श्रंगार है। बेटियों का आदर करना चाहिए। हमें भ्रूण हत्या कभी नही करनी चाहिए। बड़ा भाग्यशाली होता है वह पिता जिसके भाग्य में बेटी होती है। हर बेटी के भाग्य में पिता होता है लेकिन हर बाप के भाग्य में बेटी नहीं होती। कन्यादान करने का सौभाग्य हर पिता के भाग्य में नहीं होता, जिस पिता को कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है उन्हे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
महाराजश्री ने बताया कि मनुष्य कर्माधीन है, कर्म के फलस्वरूप जीव के सुख और दुख आते हैं। लेकिन दुख आते ही हम व्यर्थ के जंजालों में फंस जाते हैं, दुख आते ही हमें केवल भगवान का भजन सुमिरन भक्ति करना चाहिए वही हमें हमारे कर्मों से मुक्ति दिला सकते हैं। केवल प्रभु की भक्ति करने से ही हमें दुखों से मुक्ति मिलती है और प्रभु के दर्शन भी प्राप्त होते हैं।
इसी के साथ भगवान शंकर की कथा सुनाई गई, जिसमें सुंदर-सुंदर भजन सुनाए गए जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने कथा में पहुंचकर महाराजश्री से व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा श्रवण की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









