गृह मंत्री मिश्रा द्वारा मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानित

Aug 02 2023

ग्वालियर। दतिया में मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर के संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री मप्र शासन शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगों को निराकरण के लिए सहयोग देने का सभी  प्रदेश के कर्मचारीओ की ओर से आश्वासन चाहा, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। 
संघ के प्रदेश मुखिया जितेंद्र सिंह का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ग्वालियर से सम्मेलन में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, धनीराम कुशवाह, धर्म सिंह नरवरिया, सोहन सिंह, परमाल सिंह तोमर समेत प्रदेश भर के पदाधिकारीगण शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूती से कर्मचारी हित में काम करने का संकल्प लिया।