दिव्यांग क्रिकेटर सूरज मनकेले ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023 से सम्मानित
Aug 02 2023
ग्वालियर। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के खिलाड़ी सूरज मनकेले को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से नवाजा गया। यह अवार्ड नीति आयोग भारत सरकार द्वारा समृद्ध व भव्या फाउंडेशन के तत्वधान में जयपुर के सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी मैं अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया।
सूरज मनकेले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके अभूतपूर्व उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया। सूरज अब तक लगभग 40 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। और लगभग 100 राष्ट्रीय मैचों में मध्य प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त मनकेले दुनिया के 101 मोस्ट इंस्पायरिंग पीपल ऑफ अर्थ में शामिल है।
इसके अतिरिक्त वे दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल मध्यप्रदेश का संचालन करते हुए मध्यप्रदेश से क्रिकेट खिलाडिय़ों को बुलंदियो पर जाने की ओर अग्रसर हे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









