मैं हूं अभिमन्यु अभियान में फूलबाग पर लघु फिल्म प्रदर्शितकर लोगों को जागरूकता की शपथ दिलाई
Aug 02 2023
ग्वालियर। महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त 23 तक बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु के द्वितीय चरण का शुभारंभ संपूर्ण प्रदेश में किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश एवं एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले की महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी डीएसपी सुश्री हिना खान के नेतृत्व में मैं हूं अभिमन्यु के द्वितीय चरण का शुभारंभ फूलबाग से किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी डीएसपी सुश्री हिना खान के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी श्रीमती अनीता मिश्रा तथा महिला सुरक्षा शाखा की टीम द्वारा फूलबाग पर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के द्धितीय चरण के लिए बनाई गई लघु फिल्म को प्रदर्शित किया गया। और डीएसपी सुश्री हिना खान के द्वारा वहां पर उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर महिला पुलिस टीम द्वारा लोगों को बालिकाओं तथा महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी एवं समाज में व्याप्त बुराईयों जैसे नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यू को तोडऩे में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ भी दिलाई गई और लोगों को मैं हूं अभिमन्यु पोस्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया।
यह अभियान में बचपन से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाना तथा मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय से पोस्टर, लघु फिल्म, दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफएम रेडियो, सोशल मीडिया के माध्यम से शहर ग्रामीणजन, स्कूल-कॉलेज के छात्र एवं शिक्षक, झुग्गी बस्ती, मजदूर वर्ग, बस कंडक्टर, ड्राइवर, शासकीय-अशासकीय संस्थाओं, बैंक इत्यादि जगह प्रचार प्रसार किया जावेगा, साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे वाद विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, प्रश्नावली हल करवाना, लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
फूलबाग पर आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी महिला सुरक्षा सुश्री हिना खान, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती अनीता मिश्रा, उप निरीक्षक शैलजा, हेमलता, सूबेदार सोनम पाराशर, थाना पड़ाव से उप निरीक्षक गीता भदौरिया, निर्भया-1 उप निरीक्षक विंदया तोमर, निर्भया-2 उप निरीक्षक रितु सिकरवार तथा अन्य महिला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









